
🏞️ अब रोहतास के पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर!
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
★ रोहतासगढ़किला से कुंड तक... पर्यटन, स्वच्छता और सुरक्षा पर प्रशासन का फोकस!
रोहतास के पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटन + स्वच्छता + डिजिटल प्रचार को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति बनाई है।
🏰 रोहतासगढ़ किला
जल्द शुरू होगी होम-स्टे सुविधा, ताकि पर्यटक यहां ठहरकर जिले की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देख सकें।
🧹 मां तुतला भवानी
यहीं से शुरू होगा विशेष स्वच्छता अभियान, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी भाग लेंगे।
🌿 मांझर कुंड
लागू होगा ₹50 रिफंडेबल ईको-डिपॉजिट। प्लास्टिक कचरा वापस लाओ, जमा राशि वापस पाओ।
🚁 वन क्षेत्र में ड्रोन पर रोक
बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई होगी। उद्देश्य—वन्यजीव, पर्यावरण और पर्यटकों की सुरक्षा।
📱 सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी जरूरी
एसपी रौशन कुमार ने इंफ्लुएंसर्स से अपील की कि कोई भी खबर पोस्ट करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। अफवाह नहीं, सही जानकारी सोशल मीडिया तक पहुंचे।
🚦 सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर भी सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
रोहतास की खूबसूरती दिखेगी दुनिया तक…
लेकिन प्रकृति और जिम्मेदारी के साथ। 🌿📱
#RohtasTourism #Rohtasgarh #TutlaBhavani #ManjharKund #Sasaram #Tourism #CleanRohtas #CyberSafety #RoadSafety