एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, कबड्डी में जीता गोल्ड 🥇🇮🇳 Kangra Express
धर्मशाला : जापान के आइची-नागोया में चल रहे 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब अपने नाम किया।
भारतीय महिला टीम ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश को 42-21, ईरान को 37-23 और जापान को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद सेमीफाइनल में नेपाल को हराकर फाइनल में पहुंची और अब ईरान को मात देकर एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीत लिया।
भारत की महिला कबड्डी टीम की इस शानदार उपलब्धि पर देशभर में खुशी का माहौल है। 🇮🇳🥇
Kangra, Kangra | Sep 26, 2026