
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित तिवारी टोला मोहल्ले से 8 माह के दुधमुंहे बच्चे को मिठाई खिलाने का बहाने बनाकर एक युवक लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित परिवार वालो ने मनेर थाना में लिखित शिकायत कर गुहार लगाई है। पुलिस मामले में प्राप्त सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। अपह्रत युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला विशाल उर्फ शमीम के रूप में की जा रही है। बच्चे की पहचान मनेर रामबाद के रहने वाले रामप्रवेश साह के नाती व भोजपुर-आरा जिले के बडका गांव निवासी भोला साव के पुत्र के रूप में कई गयी है। जोकि मनेर के तिवारी टोला स्थित सिपाही जी के मकान में किराए के मकान में रहते है। वही मनेर के देवी चौराहा स्थित पहले दोनों परिवार के लोग किराए के मकान में साथ में रहते थे। जिसके कारण अपह्रत से परिवार वालो का परिचय था। जोकि गोद में मिठाई खिलाने के बहाने से बच्चे को अपह्रत घर से ले गया।हालांकि मिठाई दुकान के अंदर बच्चे के साथ मिठाई खिलाने का सीसीटीवी कैमरे में वीडियो कैद हो गई है। युवक ब्लू रंग का शर्ट और पैंट पहने हुए है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मनेर पुलिस मामले की जांच कर टेक्निकल टीम के सहयोग से कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। #patnapolice #manerthana #ChildKidnapped #Policeinvestigation
Maner, Patna | Aug 11, 2026