
#मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत #गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग जागेश्वर धाम रवाना
#डी पी उनियाल, गजा। #उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित #मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत गजा क्षेत्र से 31 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध श्री जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर भेजा, तथा सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय, एवं सुरक्षित यात्रा के लिएंडर शुभकामनाएँ दी।
#इस अवसर पर #जिला पर्यटन विकास अधिकारी #सोवत सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना एक अत्यंत सराहनीय एवं जनकल्याणकारी पहल है, आर्थिक रूप से कमजोर अथवा स्वयं तीर्थ यात्रा करने में असमर्थ बुजुर्गों को इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों केवल दो दिन एज लिए आवागमन, भोजन, आवास, सहित आवश्यक व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है, योजना का उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ साथ उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है।
#जिला पंचायत सदस्य #ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं और उनके जीवन के इस पडाव मे उन्हें तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के दर्शन सिंह पंवार, विपिन चौहान, दर्मियान सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता देवी, प्रधान जयेंद्र चौहान, सभासद जसवंत सिंह चौहान, पूरण सिंह, जबर सिंह नेगी व अन्य कई लोग उपस्थित रहे।