बड़कोट SHO सुभाष चंद्र को डीजी सिल्वर डिस्क से सम्मान
उत्तरकाशी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षिल आपदा के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सुभाष चंद्र को हर्षिल आपदा के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजी सिल्वर डिस्क पदक से सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन उत्तरकाशी में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा SHO सुभाष चंद्र को यह सम्मान प्रदान किया गया। हर्षिल आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी भूमिका और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह पदक दिया गया।
सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SHO सुभाष चंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#उत्तरकाशी #बड़कोट #SHOसुभाषचंद्र #उत्तराखंडपुलिस #डीजीसिल्वरडिस्क #पुलिससम्मान #स्वतंत्रतादिवस #हर्षिलआपदा #आपदाराहत #राहतबचाव #उत्तरकाशीपुलिस #पुलिसलाइनउत्तरकाशी #उत्कृष्टकार्य #सम्मानसमारोह #Uttarkashi #UttarakhandPolice #IndependenceDay2026