
पाक कला प्रतियोगिता में मानवेंद्र और कल्पना की जोड़ी ने बाजी मारी
आईएचएमएस में आयोजित की गई “नॉर्थ इंडियन क्यूलिनरी चैलेंज-2026” प्रतियोगिता
सिद्धबली न्यूज डेस्क
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस), कोटद्वार के होटल मैनेजमेंट विभाग की ओर से “नॉर्थ इंडियन क्यूलिनरी चैलेंज-2026” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचएम और
बीएचएम कोर्स के 22 छात्र छात्राओं में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया।
बलभद्रपुर बीईएल रोड स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी और बतौर मुख्य अतिथि रेनेस्ट होटल, हरिद्वार के एग्जीक्यूटिव शेफ राहुल बिष्ट ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सीएचएम और बीएचएम कोर्स की 11 टीमों के रुप में 22 छात्र छात्राओं ने नॉर्थ इंडिया के एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों को तैयार कर उनका प्रदर्शन किया।
निर्णायक एग्जीक्यूटिव शेफ राहुल बिष्ट और विजय पंत द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर बीएचएम के छात्र मानवेंद्र और कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियोंने गढ़वाली और कुमाउंनी व्यंजनों का जायके रुप में कुकडू- भात, आलू गुटका, कुमाउंनी रायता और सिंगोरी बनाई।
दूसरे स्थान सीएचएम के छात्र हरमन राज सिंह और मन्नत प्रीत सिंह की जोड़ी को मिला। इन्होंने पनीर टिक्का, मिक्स सब्जी, बटर चिकन और नबाबी खीर बनाई। जबकि मशरुम टिक्का, पालक पनीर, मेठी परांठा और गाजर हलुआ
बनाने वाले बीएचएम के छात्र आदित्य नेगी और दीपक राणा की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेल के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने कहा कि कॉलेज में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए इस तरह के व्यावहारिक एवं विशेषज्ञ आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनका उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी एवं होटल इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करना है। क्यूलिनरी प्रतियोगिता भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में अपनी प्रतिभा निखारने और पेशेवर क्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण गतिविधि है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर, असिस्टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण, असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर अंकित कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल गुसाईं, असिस्टेंट प्रोफेसर तनवी पांडे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।