#अलीगढ़ में सड़क पर खड़े खराब ट्रक से रोडवेज बस टकराई, बस की साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक-परिचालक घायल, गनीमत रही हादसे के समय बस में यात्री नहीं थे,अलीगढ अकराबाद। जीटी रोड पर गांव नानऊ के पास शनिवार रात सड़क पर खराब खड़े ट्रक से रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक दिनेश कुमार और परिचालक राजेश कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक विकास कुमार के अनुसार, वह ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। नानऊ के पास ट्रक खराब होने पर मिस्त्री से मरम्मत करा रहा था, तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रही बस ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही है।
#Aligarh #Akrabad #RoadAccident #RoadwaysBus #Nanao
Koil, Aligarh | Sep 27, 2026