गेहूं MSP में सिर्फ ₹25 की बढ़ोतरी! सैलजा ने उठाए सवाल | ₹2,610 हुआ नया रेट
चंडीगढ़: रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का MSP ₹2,585 से बढ़ाकर ₹2,610 प्रति क्विंटल किया गया है। यानी ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी।
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने इस वृद्धि को किसानों की बढ़ती खेती लागत के मुकाबले अपर्याप्त बताते हुए केंद्र से MSP और खरीद व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गेहूं की उत्पादन लागत ₹1,264 प्रति क्विंटल आंकी गई है और नए MSP पर लागत से 106% मार्जिन बताया गया है।
🌾 अब सवाल—MSP में बढ़ोतरी और किसानों की वास्तविक लागत के बीच कितना अंतर है?
#kisan #wheatmsp #msp #farmers #haryana #sirsa #chandigarh #agriculture #kisannews #farmnews #dabwalinews