#रामनगरहैडलाइन - बीजेपी नेता संजय डोर्वी के नेतृत्व मे रामनगर विधानसभा मे सड़को को गड्डा मुक्त व सड़क किनारे झाड़ियो को काटने के लिए पीडब्लूडी विभाग के अधिशाषी अभियंता को सौपा ज्ञापन है, उन्होंने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ मार्गो पर गड्ढे है और मार्ग क्षतिग्रस्त है एवं कई ग्रामीण मार्गो पर किनारे मे झाड़ियां है जो बहुत बड़ी हो गई हैं जिस कारण आवाजाही में वाहन स्वामी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर पत्र उनसे तुरंत जनहित के कार्य को करने हेतु आग्रह किया है।