थोड़ी देर में मोतिहारी पहुंचेंगे CM सम्राट, बाढ़ को लेकर हाई लेवल निरीक्षण, बाढ़ संभावित इलाकों का करेंगे दौरा !
गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने मोतिहारी, विशेषकर केसरिया थाना क्षेत्र और डुमरिया घाट के आसपास के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुछ ही देर में ग्राउंड जीरो पर पहुँच रहे हैं।
📍 निरीक्षण के मुख्य बिंदु:
🔹 CM का हेलीकॉप्टर हुसैली हाई स्कूल के मैदान में उतरेगा।
🔹 वे सीधे डुमरिया घाट पुल और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाई-लेवल जायजा लेंगे।
🔹 DM सौरभ सुमन यादव के नेतृत्व में पूरा जिला प्रशासन और पुलिस बल हाई-अलर्ट पर है।
तटवर्ती इलाकों के लोग सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#Motihari #BiharFloods #SamratChoudhary #Dumariaghat #shiningpatahinews