बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और RJD विधायक डॉ. चंद्रशेखर ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को बेतिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। रामचरितमानस पर वर्ष 2023 में दिए गए उनके बयान से जुड़े धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप वाले मामले में उन्होंने ACJM प्रथम अभिषेक कुमार की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर दी।
यह मामला जनवरी 2023 का है, जब नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद डॉ. चंद्रशेखर की रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद हुआ था। इसके बाद अधिवक्ता सुजय कुमार झा ने बेतिया कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए डॉ. चंद्रशेखर को पेश होने के लिए समन जारी किया था।
अब डॉ. चंद्रशेखर के Court में Surrender और Bail मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
#Chandrashekhar #DrChandrashekhar #Ramcharitmanas #BiharNews #BiharPolitics #RJD #RJDNews #Bettiah #BettiahCourt #CourtNews #BiharNewsToday #HindiNews #BreakingNews #PoliticalNews #WeeHoursNews
Bihar, India | Sep 29, 2026