Public App Logo
भीमपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के यादव नगर (शाहपुर) में विवाहिता गोल्डी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में शव मिलने के बाद मायके पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की। मृतका के भाई अजीत कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने पति राकेश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #BalliaNews #BhimPura #UPNews #LocalNews #PoliceInvestigation - Belthara Road News