उप्र में भाजपा का 'बिहार मॉडल' वाला दांव, 50 हजार की घोषणा से साधेगी महिला वोट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव है। भाजपा सरकार विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं के वोट बैंक को पक्का करने के लिए एक बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत महिलाओं को 50-50,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। चुनाव से पहले 20,000 की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद, अगर सरकार बनती है, तो 10-10,000 की 3 किस्तें दी जाएंगी। सरकार में इस योजना पर बातचीत शुरू हो गई है। योगी सरकार ने विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। 'जेन-जी' मूवमेंट के बीच, सरकार महिलाओं के वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ी योजना पर विचार कर रही है।
#letestअपडेट #LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇