पटना में ADM और सब रजिस्ट्रार दंपती के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, लाखों का कैश और 48 महंगी घड़ियां बरामद
#पटना में ADM (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की है।
कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये नकद, 48 महंगी घड़ियां, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है।
निगरानी टीम बरामद नकदी, घड़ियों, आभूषण और दस्तावेजों की जांच कर रही है।
#Patna #BiharNews #Vigilance #Raid #ADM #PatnaNews #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Sep 29, 2026