बिहार में भूमिहार ब्राह्मण समाज की महाबैठकी, सरकार पर उपेक्षा का आरोप
पटना के रवींद्र भवन में आयोजित भूमिहार ब्राह्मण महाबैठकी में समाज के लोगों ने केंद्र और बिहार की मौजूदा भाजपा सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि जब भूमिहार ब्राह्मण समाज किसी सत्ता से नाराज होता है, तो इसका राजनीतिक असर दिखाई देता है। वक्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ समाज के पुराने राजनीतिक रुख का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी समाज की नाराजगी का असर सत्ता पर पड़ा था।
समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भूमिहार ब्राह्मण समाज के हितों की अनदेखी कर रही है। UGC Act को लेकर भी विरोध जताया गया। उनका कहना है कि यदि यह कानून लागू होता है तो समाज इसका विरोध करेगा। फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक का हवाला भी दिया गया।
क्या भूमिहार समाज की नाराजगी आने वाले चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलेगी?
#TirhutNews #BhumiharBihar #BhumiharMeeting #BhumiharBrahman #BiharPolitics #Patna #BiharNews
Bihar, India | Aug 16, 2026