
तिसरी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से मंदिर जाने के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई सोने की चेन छिनतई की घटनाओं के उद्भेदन में तिसरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया।पुलिस ने कांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से 20 ग्राम सोने की चेन एवं 3 ग्राम का लॉकेट बरामद किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉ. विमल कुमार (IPS) ने महत्वपूर्ण सफलता बताया।इस उपलब्धि को लेकर एसपी डॉ. विमल कुमार ने तिसरी थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर को प्रशंसा पत्र जारी कर उनके कार्य की सराहना की। पत्र में कहा गया है कि थाना प्रभारी द्वारा विशेष अनुसंधान दल में मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया तथा कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सोने के आभूषणों की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।एसपी ने कहा कि तिसरी थाना पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाने वाली एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन की अपेक्षा जताई है।19 सितंबर 2026 को जारी प्रशंसा पत्र में एसपी डॉ. विमल कुमार ने थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर के कार्य की विशेष रूप से सराहना की है।