Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत #पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित #कमांद। #हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत #राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 09 से 15 अगस्त, 2026 तक #प्राचार्य #प्रोo गौरी सेवक के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में संस्कृत #विभागाध्यक्ष #डॉo बीना रानी के नेतृत्व में दिनांक 12 अगस्त, 2026 को तिरंगा थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा दिनांक 14 अगस्त, 2026 को “स्वतंत्रता दिवस” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों एवं निबंधों के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनके द्वारा प्रस्तुत आकर्षक पोस्टरों में तिरंगे के प्रति गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉo शेफाली शुक्ला, डॉo प्रवीन एवं डॉo नीना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम शीघ्र ही विशेष अवसर पर घोषित कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य महोदया द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सोहन सिंह, श्री सत्येंद्र डोभाल, श्री देवेश चंद्र, श्री संजय बधानी, श्रीमती प्रभा देवी एवं श्री दिनेश लाल आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

MORE NEWS