स्वतंत्रता दिवस पर महेश राम ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
धनघटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सह प्रभारी महेश राम ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।
महेश राम डॉ. अंबेडकर बुद्ध विचार मंच, धनघटा के संयोजक भी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#Purvanchaltaknews
Puravanchl Tak News