सामूहिक जानलेवा हमला करके चोट मारने व तोड़फोड़ करने के 10 आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक जानलेवा हमला करके चोट मारने व तोड़फोड़ करने के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके टीम ने सामूहिक जानलेवा हमला करके चोट मारने व तोड़फोड़ करने के आरोपी सुभाष, सतेन्द्र सिंह, सन्नी, बलविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह, मनोज सिंह, जसमेर सिंह, छतरपाल सिंह, रामेश्वर उर्फ रामा व सतीश वासीयान रामगढ रोड जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की