
#महोबा - जिलाधिकारी प्रभास कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने लगातार बारिश के बीच लहचूरा डैम का लिया जायजा , इस दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
जिले में विगत दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लहचूरा डैम पहुंचकर जलस्तर एवं जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने डैम की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से जलस्तर, जल निकासी तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली ।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए डैम एवं आसपास के क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। जलस्तर में होने वाली वृद्धि की नियमित रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा ग्रामीणों को समय से आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखें ।
#dam #news #mahoba #highlight
Mahoba, Mahoba | Sep 26, 2026