जबलपुर :- शाहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितता और भारी धांधली का बड़ा मामला उजागर हुआ है। बिना काम कराए ही कागज़ों पर सवा करोड़ रुपये (₹1.25 करोड़) की राशि आहरित (निकाल) ली गई। इस गंभीर फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरपंच को पद से पृथक कर दिया है, वहीं पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पूरे मामले का खुलासा एसडीएम (SDM) की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद हुआ। जांच समिति ने पाया कि पंचायत में विकास और निर्माण कार्यों के नाम पर स्वीकृत की गई राशि का काम शुरू होने से पहले ही आहरण कर लिया गया था और भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई थी।पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच को पद से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है। मामले में संलिप्त ग्राम पंचायत सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
#jabalpur #madhyapradesh #ruraldevelopment
#department #madhyapradesh