चूरू में छत से गिरने से 30 वर्षिय युवक की मौत
चूरू की रेलवे कॉलोनी में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर रतनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय गोरधन मेघवाल के रूप में हुई है। वह बुधवार रात छत पर सो रहा था और रात में किसी समय नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।गुरुवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा और रेलवे को सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया है।मजदूर के मोबाइल से उसके भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। #follower #nonfollowers #highlight
#PoliceCase #churunews
Churu, Churu | Oct 1, 2026