ANTF चौकी जालोर का निरीक्षण, अब तक की कार्रवाई का लिया ब्यौरा : जालोर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ANTF राजस्थान जयपुर आनंद सिंह ने बुधवार को ANTF चौकी जालोर का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी के समस्त कार्मिक मौजूद रहे और चौकी की व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
अधिकारी ने ANTF के गठन के बाद चौकी स्तर पर की गई कार्रवाईयों का ब्योरा देखा और विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली।
मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर अब तक की गई कार्रवाई और प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कार्मिकों ने कार्रवाई से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।
Jalor, Jalor | Sep 30, 2026