उमरी नाले का निर्माणाधीन पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त!
📍 छतरपुर म प्र | चंदला–बंसिया–गोहानी मार्ग
उमरी नाले पर करीब ₹3.66 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे पुल का बड़ा हिस्सा पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का हिस्सा गिरने से आसपास के गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि विभागीय अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर ठेकेदार को मिली कमियों में सुधार के निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्माणाधीन पुल को रात के समय गिराकर पानी के बहाव को सुचारु किया गया।
⚠️ सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा पुल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त कैसे हो गया?
जनता के पैसों से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है।
#छतरपुर #Chhatarpur #उमरीनाला #पुल #PWD #निर्माणकार्य #विकासकार्य #मध्यप्रदेश #MPNews