
हल्द्वानी: मेयर गजराज बिष्ट का छलका दर्द, बोले— "ऐसा तो कांग्रेस के राज में भी नहीं हुआ!"
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद पर सियासत तेज हो गई है। हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि "छात्र राजनीति में ऐसा उत्पीड़न पहले कभी नहीं देखा। कांग्रेस के शासनकाल में भी इस तरह की कार्रवाई नहीं हुई।"
मेयर का आरोप है कि मतगणना के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
मेयर ने स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश का जिक्र करते हुए कहा कि विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने हमेशा छात्र राजनीति का सम्मान किया और ऐसा माहौल कभी देखने को नहीं मिला।
अब मेयर के इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जबकि छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।
#Haldwani #MBPGCollege #StudentUnionElection #GajrajBisht #ABVP #UttarakhandNews #BreakingNews