Public App Logo
गिरिडीह साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला अध्यक्ष सुचिता देवी की अध्यक्षता में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन माह की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुचिता देवी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन के आगमन के साथ प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और मनमोहक हो जाता है। कार्यक्रम का संचालन माधुरी गुप्ता ने किया। महिलाओं ने भजन, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। मौके पर उपाध्यक्ष प्रमिला कुमारी, सचिव डूबी शाह, युवा अध्यक्ष सोनी साहू समेत महिला मंडल की अनेक सदस्याएं और बच्चे उपस्थित रहे। अंत में सभी ने समाज में एकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। #Giridihviews #SawanMahotsav #SahuSamaj #GiridihNews - Giridih News