
बेगूसराय में इस बार देख सकेंगे कामाख्या मंदिर जैसा भव्य पंडाल, अष्टमी-नवमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
#बेगूसराय।शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा को लेकर बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड के सोनमा गांव में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. इस बार सोनमा में मां दुर्गा की पूजा के लिए असम के नीलांचल पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है.
बेगूसराय में कामाख्या मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य पंडाल
पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं. सोनमा स्थित दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. इस वर्ष भी पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है.
1885 से चली आ रही है पूजा की परंपरा
पूजा समिति के कोषाध्यक्ष पंकज चौरसिया ने बताया कि सोनमा में मां दुर्गा की पूजा का इतिहास काफी पुराना है. वर्ष 1885 में यहां पहली बार झोपड़ीनुमा स्थान पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई थी. बताया जाता है कि तत्कालीन दिलावर चौधरी परिवार द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई थी