17 अगस्त को पंचकूला के सभी सरकारी-निजी स्कूलों में अवकाश
पंचकूला। जिला पंचकूला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 अगस्त 2026, सोमवार को अवकाश रहेगा। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, पंचकूला की ओर से 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंचकूला जिले के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।
इसी घोषणा की अनुपालना में जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को 17 अगस्त को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #पंचकूला #स्कूल_अवकाश #हरियाणा #स्वतंत्रता_दिवस