मईल पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
#देवरिया के मईल थाना पुलिस ने गोवध के मामले में वांछित आरोपी सूरज पाल (21) पुत्र लक्ष्मी पाल, निवासी नरसिंहडाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 14 अगस्त को पिंडी तिराहा, भागलपुर के पास से उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 14, 2026