Public App Logo
🇮🇳 #स्वतंत्रता_दिवस_पर_गौरवपूर्ण_सम्मान 🇮🇳 आज 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जीआरपी लाइन, जबलपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में श्रीमान #पुलिस_अधीक्षक_श्री_सुंदर_सिंह_कनेश द्वारा प्र.आर. #श्री_योगेश_पचौरी को पुलिस विभाग में 32 वर्षों के #उत्कृष्ट_एवं_समर्पित सेवाकाल के लिए #सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त “#अति_उत्कृष्ट_सेवा_पदक” श्री पचौरी को प्रदान किया गया। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पित सेवा के 32 वर्षों की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल श्री पचौरी के लिए, बल्कि उनके परिवार एवं समस्त पुलिस विभाग के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। श्री योगेश पचौरी को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🇮🇳💐 जय हिंद..... 🇮🇳 वंदे मातरम् 🇮🇳 @highlight - Pipariya News