*बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहरा कर किया गया ध्वजारोहण*
*फोटो नंबर 3*
*हमीरपुर* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की प्रस्तावना तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा जारी संदेश व शिक्षा निदेशक बेसिक का संदेश पढ़ कर सुनाया। उन्होंने गणतंत्र दिवस सभा में जनपद के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सब विभाग द्वारा जारी निर्देश का अनुपालन करें तथा बच्चों के हित में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं मिड डे मील बनवाए। प्रत्येक विद्यालय का दायित्व है कि बच्चों का चतुर्मुखी विकास कर एक देशभक्त नागरिक बनाएं। कार्यक्रम का संचालन अकबर अली जिला स्काउट मास्टर हमीरपुर और रावेन्द्र सिंह जिला व्यायाम शिक्षक ने किया।