Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सावन की सोमवारी पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक कर सकें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #thevaishalikhabr

Patepur, Vaishali | Aug 3, 2026

MORE NEWS