फिरोजाबाद में आधी रात प्रशासन का बड़ा एक्शन, मिट्टी से भरे 5 डंपर पकड़े
टूंडला में मंगलवार देर रात SDM दिव्या सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने मिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मिट्टी परिवहन में लगे 5 डंपरों को पकड़ा गया।
सभी डंपरों को थाना पचोखरा में खड़ा कराया गया है, प्रशासन द्वारा दस्तावेज और परिवहन अनुमति की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा बिना वैध परमिशन के मिट्टी परिवहन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
#FirozabadNews #Tundla #SDMDivyaSingh #Pachokhara #DDMNEWSFIROZABAD #FirozabadBreaking