महागामा: बीती रात पुलिस ने भांजपुर पुल के पास से दो युवकों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार युवकों की पहचान मिथुन कुमार (19) और दर्शन कुमार (20) दोनों भांजपुर निवासी के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक-एक देशी कट्टा व एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।