डूंगरपुर: ग्रीन वैली रिसॉर्ट पर पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, 1.56 लाख नकद जब्त
डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने थाना गांव स्थित ग्रीन वैली रिसॉर्ट में दबिश देकर जुआ खेलते 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, 1 लाख 56 हजार 100 रुपए नकद और एक कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#Dungarpur #DungarpurPolice #RajasthanPolice #GreenValleyResort #GamblingCase