Public App Logo
टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले को 189 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए जिले में सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज की स्थापना की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी की जाएंगी और जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 67.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जतारा एवं बड़ागांव धसान सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण तथा 40.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खरगापुर सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नवीन एसडीएम कार्यालय, ऑडिटोरियम, हॉकी टर्फ एवं अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया। 🎤 रिपोर्ट: गोविंद चौधरी 📰 Bundeli 24 Express – आपकी आवाज़, आपका समाचार। #Tikamgarh #MohanYadav #MedicalCollege #Bundelkhand #MadhyaPradesh #Development #MPNews #TikamgarhNews #BreakingNews #SandeepaniSchool #Healthcare #Education #Bundeli24Express #GovindChoudhary Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Collector Tikamgarh - Tikamgarh News