
हेमंत कुमार तीसरी बार बने युवा जेडीयू शिवहर जिलाध्यक्ष
हेमंत कुमार ने लगाईं हैट्रिक, कार्यकर्ताओं में खुशी`
*भारतवर्ष लाइव/शिवहर।* जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर हेमंत कुमार पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार युवा जेडीयू का शिवहर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
मनोनयन की खबर आते ही जिले भर के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने हेमंत कुमार को बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
हेमंत कुमार लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए सक्रिय हैं। युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसी कार्य को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दी है।
इस मौके पर हेमंत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और युवा जेडीयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष नितेश पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे।
बता दें कि हाल ही में पटना में हुई युवा जेडीयू की प्रदेश बैठक की अध्यक्षता नितेश पटेल ने की थी, जिसमें मंत्री निशांत कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। उसी बैठक के बाद शिवहर से हेमंत कुमार की नियुक्ति उनकी टीम में की गई है।
युवा जेडीयू के जिला अध्यक्ष के तौर पर हेमंत कुमार ने हैट्रिक लगाई है। पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार शिवहर का जिलाध्यक्ष बनाया है।
लंबे समय से संगठन में सक्रिय हेमंत कुमार ने युवाओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है, इसी का इनाम है ये तीसरी पारी।
मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। हेमंत कुमार ने सीएम नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पटेल का आभार जताया है। कहा - पार्टी को और मजबूत करूंगा।"