स्मैक तस्कर से यारी अपर-थानाध्यक्ष SI खुशबू कुमारी को पड़ी भारी, DIG ने किया सस्पेंड
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाने की अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को स्मैक तस्कर मिट्ठू कुमार के साथ सांठगांठ रखने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
यह सख्त कदम कोसी क्षेत्र के DIG डॉ. कुमार आशीष द्वारा उठाया गया है
तकनीकी जांच के दौरान महिला SI और कुख्यात स्मैक तस्कर के बीच लगातार बातचीत और साठगांठ के पुख्ता सबूत मिले थे #viralpost