पटना के बेउर जेल में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की लंबी ड्यूटी को लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से कार्रवाई की मांग की है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि जेल में कई कर्मियों से लगातार 14 से 15 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है और उन्हें पर्याप्त छुट्टी व आराम नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जेल कर्मी बिहार की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और ड्यूटी का समय उचित करने के साथ नियमित अवकाश और पर्याप्त आराम सुनिश्चित करना चाहिए। तेज प्रताप ने यह भी मांग की कि कर्मियों पर अनावश्यक काम का दबाव नहीं डाला जाए।