दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के AAP विधायक संजीव झा के इस्तीफे की मांग की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके की मुख्य सड़क पिछले करीब 5 वर्षों से खराब हालत में है, जिसके कारण रोजमर्रा की आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की समस्या से बुराड़ी के 2 लाख से अधिक निवासी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई है।