
भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रगति-50' में छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख शहरों रायपुर और बिलासपुर का चयन हुआ है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू की गई इस पहल से राज्य के नगरीय विकास और स्वच्छता प्रयासों को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिली है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने दोनों नगर निगमों, कर्तव्यनिष्ठ स्वच्छता मित्रों और जागरूक शहरवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न और 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत यह पहल रायपुर और बिलासपुर में कचरा संग्रहण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, प्रयुक्त जल के उपचार तथा आधुनिक नागरिक सुविधाओं को तीव्र गति प्रदान करेगी। केंद्र सरकार से मिलने वाले विशेष तकनीकी मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ पद्धतियों से दोनों शहर स्वच्छता के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेंगे, जो पूरे प्रदेश के अन्य निकायों के लिए भी एक प्रेरक मॉडल सिद्ध होंगे।
#SwachhBharat #Pragati50 #ChhattisgarhPride #SwachhRaipur #SwachhBilaspur #UrbanDevelopment #VishnuDeoSai #ArunSao #SwachhataHiSeva #SmartCity #FatafatNews