सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना
चूरूः सावन के दूसरे सोमवार को जिला मुख्यालय पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शंकर को रिझाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, जल, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने शिव पार्वती की कहानी सुनी। शहर के श्रीराम मंदिर, गर्ल्स कॉलेज, नया बास, सफेद घंटाघर, रामगढ़िया दरवाजा, सब्जी मंडी, पुलिस लाइन, बिजली बोर्ड सहित अनेक शिव मंदिरों में भगवान शिव की आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। पंड़ितों के अनुसार सावन के दूसरे सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। #sawan #follower #followerseveryone #nonfollowers #postoftheday #highlights #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers