
रोली निवासी युवक को पिस्टल लेकर घूमते पकड़ा:2 जिंदा कारतूस भी मिले; हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ
बालोतरा जिले की पचपदरा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। अब अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी राजेश कुमार कॉवत ने बताया- अवैध हथियारों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी हरफूल सिंह, पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी के सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी बाबूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली थी कि गांव गोल स्टेशन मुकनाणियों की ढाणी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंपालाल (53) पुत्र जीयाराम निवासी रोली, गुड़ामालानी (बालोतरा) बताया। चंपालाल की तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस मिले जिन्हें जब्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है। कार्रवाई में दूदवा चौकी प्रभारी एसआई दुर्गाराम, कांस्टेबल चूनाराम, ठाकरसिंह शामिल रहे। Balotra Police Rajasthan Police