
जंदाहा थाना में बच्चों के साथ संवाद, पुलिस ने कहा- डरें नहीं, खुलकर बताएं अपनी समस्या
वैशाली जिले के जंदाहा थाना परिसर में बच्चों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को लेकर चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से आसपास के क्षेत्र के बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को थाना परिसर में बुलाकर पुलिस से बेझिझक अपनी बात रखने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। अगर उनके साथ किसी तरह की समस्या, परेशानी या कोई घटना होती है तो वे बिना किसी डर और झिझक के पुलिस को इसकी जानकारी दें।
चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्देश्य बच्चों से जुड़ी शिकायतों और उनकी सुरक्षा से संबंधित मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बच्चों के लिए ऐसा सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है, जहां वे खुलकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें।
वहीं, जंदाहा थाना प्रभारी अनामिका कुमारी ने भी बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पुलिस से डरें नहीं और जरूरत पड़ने पर खुलकर अपनी बात रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना और बच्चों को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #reelsviralシ #facebookreelsviral #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢᴘᴏsᴛ #fb #CrimeNews #PoliticalNews #BreakingNews @highlight
#Jandaha #Vaishali #BiharNews #ChildHelpDesk #ChildSafety