Public App Logo
जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने कसी कमर, कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम अधीक्षक कमलदीप गोयल पुलिस प्रवक्ता की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। 11 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक को देखते हुए जिला पुलिस ने प्रमुख मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले के प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कांवड़ियों की आवाजाही वाले मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। दिनांक 11 अगस्त को जलाभिषेक के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर परिसरों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। कांवड़ियों के आवागमन के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। - Haryana News