
गांव ढुकडा के आंगनबाडी में महिलाओं को दिलाई पोषण की शपथ
नाथूसरी चौपटा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के ढुकड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को पोषण की शपथ दिलाई गई। गांव ढुकड़ा में आयोजित आंगन मिलन समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल प्रिसिपल कृष्ण कुमार, शिशपाल गौरा व सुपरीवाइजर सुशीला कंबोज ने शिरकत की। यह जानकारी देते हुए आंगनवाडी वर्कर सरला देवी ने बताया कि आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में एएनएम रेनुबाला, आंगनबाडी वर्कर रानी, भागवंती, शविता, कमलेश, शांती, बिमला, शिमला, बीएलओ भीम सिहं व राजकुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं, बच्चों, किशोरों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी गई। विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण में सहयोग तथा बच्चों के विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गई। इस मौके पर महिलाओं को पोषण शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई
Sirsa, Sirsa | Sep 29, 2026