जबलपुर रेलवे स्टेशन से तीन अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद, उभांव पुलिस की बड़ी सफलता
बलिया: उभांव थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीन अपहृता/पीड़िता को मध्य प्रदेश के #जबलपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बरामद होने वालों में 22 वर्षीय पुष्पा पुत्री बनारसी मुसहर और दो #नाबालिग बच्चियां शामिल हैं।
#पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को तीनों एक साथ कपड़ा सिलवाने के लिए बाजार गई थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर 12 अगस्त को थाना उभांव में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।
#सर्विलांस सेल से मिली लोकेशन के आधार पर उभांव पुलिस टीम जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 से तीनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में #उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।