Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

कोटी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित मोरनी हिल्स, पंचकूला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी, खंड मोरनी हिल्स में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मेजर बी.आर. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल भावनीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटी के सरपंच उदय सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 2,100 रुपये, कक्षा छठी से 11वीं तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 5,100 रुपये, जबकि कक्षा 12वीं कला एवं विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर बी.आर. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। विशेष अतिथि कर्नल भावनीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

Panchkula, Panchkula | Aug 15, 2026

MORE NEWS

कोटी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित मोरनी हिल्स, पंचकूला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी, खंड मोरनी हिल्स में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मेजर बी.आर. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल भावनीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटी के सरपंच उदय सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 2,100 रुपये, कक्षा छठी से 11वीं तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 5,100 रुपये, जबकि कक्षा 12वीं कला एवं विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 15,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर बी.आर. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। विशेष अतिथि कर्नल भावनीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण - Panchkula News