जिला परिषद सदस्य उषा कुमारी के ससुर का इंतकाल, गम में डूबा परिवार
संवदिया न्यूज़ (अररिया) – बिहार।
रानीगंज प्रखंड के महसेली निवासी क़यामुद्दीन साहब के इंतक़ाल से परिवार और रिश्तेदारों में ग़म का माहौल है। उनके निधन की ख़बर से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
क़यामुद्दीन साहब जिला परिषद क्षेत्र संख्या 21 की सदस्य उषा कुमारी के ससुर एवं उनके प्रतिनिधि मोहम्मद चुन्ना उर्फ़ हुसैन के वालिद थे। इंतक़ाल की ख़बर मिलने पर आफ़ताब अज़ीम उर्फ़ पप्पू महसेली स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर ताज़ियत पेश की।
इस दौरान उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मरहूम की मग़फ़िरत के लिए दुआ की। साथ ही अल्लाह तआला से शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सब्र-ए-जमील अता फरमाने की दुआ की।
परिजनों के अनुसार, क़यामुद्दीन साहब की मिट्टी कल सुबह 10 बजे महसेली में होगी।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।