बिहार में मर्डर 10 प्रतिशत घटे, डकैती में 31 फीसदी की कमी; सरकार बोली- क्रिमिनल को सजा दिलाने में तेजी आई
बिहार सरकार ने दावा किया है कि बिहार में हत्या, डकैती जैसे जघन्य अपराध में कमी आई है। राज्य सरकार का कहना है कि पिछले साल 2025 के मुकाबले इस साल हत्या के मामलों में 10.1 प्रतिशत की कमी आई है।
वहीं, 2026 में डकैती के मामले में सर्वाधिक 31.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दंगों में भी 18.97 फीसदी की कमी आई है। सरकार कहना है कि अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया में भी तेजी आई है।
Kahara, Saharsa | Aug 15, 2026